लाइव न्यूज़ :

'कट्टरपंथ' के खिलाफ विश्वव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू

By भाषा | Updated: November 19, 2020 12:52 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 19 नवम्बर विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पेशेवरों तथा पूर्व नौकरशाहों के एक संगठन ने दक्षिणपंथी राजनीति, क्षेत्रवादी राजनीतिक हितों और धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के कारण पैदा हो रहे खतरों के खिलाफ विश्वव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एण्ड रिफॉम्र्स (आईएमपीएआर) ने 'कट्टरपंथ' के खिलाफ अभियान के तहत 10 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा है।

संगठन के अध्यक्ष एमजे खान ने कहा कि अभियान के तहत हस्ताक्षर एकत्र होने के बाद उन्हें संयुक्त राष्ट्र भेजा जाएगा। बुधवार को पांच महाद्वीपों में इस मुहिम की डिजिटल तरीके से शुरुआत की गयी।

आईएमपीएआर के बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देने वाले इस अभियान की हिन्दुस्तान से शुरुआत होना बेहद महत्वपूर्ण है। भारत दुनिया के चार महान धर्मों की जन्मस्थली है और यहां दुनिया में मुसलमानों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है। लिहाजा दुनिया में आतंकवाद और धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ भारत से आवाज उठना अहम बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह