ठळक मुद्देकैसोवरी उड़ नहीं पाता है और शतुरमुर्ग के बाद यह दुनिया का सबसे भारी पक्षी है।दिल्ली के चिड़ियाघर में मौजूद आखिरी मादा कैसोवरी पक्षी की पिछले महीने मौत हो गयी।
दिल्ली के चिड़ियाघर में मौजूद आखिरी मादा कैसोवरी (शुतुरमुर्ग की तरह का एक बड़ा पक्षी) पक्षी की पिछले महीने मौत हो गयी।
एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूगिनी के इस पक्षी को ‘‘दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी’’ माना जाता है।
कैसोवरी उड़ नहीं पाता है और शतुरमुर्ग के बाद यह दुनिया का सबसे भारी पक्षी है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के चिड़ियाघर में बीते 20 साल से मौजूद एकमात्र कैसोवरी की मौत हो जाने के बाद देश भर के चिड़ियाघर में अब ऐसे चार-पांच पक्षी ही बचे हैं। अधिकारी ने बताया कि नर कैसोवरी पक्षी की मौत जून में प्राकृतिक कारणों से हुई थी।