लाइव न्यूज़ :

लेह में फहराया गया खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, वजन सुन उड़ जाएंगे होश, जानिए खासियत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 2, 2021 18:30 IST

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देउपराज्यपाल आर के माथुर द्वारा विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर यह भव्य समारोह आयोजित किया गया।देश में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुना गया खादी का तिरंगा है।

श्रीनगरः गांधी जयंती और देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को लेह घाटी के पास एक ऊंचे पहाड़ पर देश का सबसे बड़ा एक हजार किलोग्राम वजन का खादी का तिरंगा फहराया गया।

श्रीनगर में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी कर्नल इमरोन मुसावी ने कहा कि फायर एंड फ्यूरी कोर ने लेह गैरीसन में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां एक ऊंचे पहाड़ पर उपराज्यपाल आर के माथुर द्वारा विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन के अलावा अन्य वरिष्ठ सैन्य और नागरिक अधिकारी भी मौजूद रहे। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के साथ ही महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर यह भव्य समारोह आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि जो झंडा फहराया गया वह देश में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुना गया खादी का तिरंगा है जोकि 225 फुट लंबा और 150 फुट चौड़ा है। इसका वजन 1400 किलोग्राम है। यह झंडा मुंबई स्थित खादी डायर्स और प्रिंटर द्वारा बनाया गया है जो खादी ग्रामोद्योग आयोग से संबद्ध है। 

टॅग्स :लद्दाखमनोज मुकुंद नरवणेभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता