लाइव न्यूज़ :

जिंदा हैं जिओना चाना! दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया की मौत पर सवाल, परिवार का दावा- सांसें चल रहीं, शरीर भी गर्म

By अभिषेक पारीक | Updated: June 15, 2021 14:30 IST

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना की मौत को लेकर उनके परिवार के सदस्यों का दावा है कि चाना अब भी जिंदा हैं और उनकी सांसें चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिओना चाना के परिवार ने दावा किया है उनका शरीर गर्म हैं और सांसें चल रही हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने 13 जून को चाना के निधन की सूचना दी थी।उनके परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चों सहित करीब 200 लोग हैं। 

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना की मौत को लेकर उनके परिवार के सदस्यों का दावा है कि चाना अब भी जिंदा हैं और उनकी सांसें चल रही हैं। हालांकि दो दिन पहले डॉक्टर्स ने चाना के निधन की पुष्टि की थी। साथ ही मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी थी। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार रोक दिया गया है। 

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया चाना पावल संप्रदाय के भी मुखिया हैं। जिसमें 433 परिवार और करीब ढाई हजार लोग शामिल हैं। संप्रदाय से जुड़े लोगों का कहना है कि जब तक चाना की मौत की पुष्टि नहीं हो जाती है, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 

टीओआई ने स्थानीय चर्च के सचिव जैतिनखुमा के हवाले से बताया है कि ऑक्सीमीटर से उनकी नब्ज महसूस होती है, उनका शरीर अभी भी गर्म है और सोमवार दोपहर तक मांसपेशियों में कोई जकड़न नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब तक शरीर गर्म रहता है और नब्ज धड़क रही है, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया

आइजोल के ट्रिनिटी अस्पताल के डॉक्टर्स ने 13 जून को चाना के निधन की पुष्टि की थी। वे 76 साल के थे। चाना 38 पत्नियों और 89 बच्चों वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया थे। वहीं मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक ट्वीट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी थी। 

17 साल की उम्र में की थी पहली शादी

चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। पहली बार उन्होंने 17 साल की उम्र में शादी की थी। चाना पावल समुदाय को उनके पिता ने स्थापित किया था और इसमें कई शादियों की परंपरा है। उनके परिवार का नाम सबसे बड़े परिवार के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज है। 

परिवार में करीब 200 लोग 

जानकारी के मुताबिक, जिओना चाना का परिवार कई सालों से एक ही छत के नीचे करीब सौ कमरों के घर में रहता है। परिवार के ज्यादातर लोग किसी न किसी व्यापार से जुड़े हैं। साथ ही परिवार में करीब 200 लोग हैं। जिनमें 33 पोते-पोतियां और बड़ी संख्या में पड़पोते और पोतियां हैं। चाना पिछले कुछ दिन से बीमार थे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और 11 जून के बाद से वे होश में नहीं थे। उन्हें डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। 

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू