लाइव न्यूज़ :

विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक : अमित शाह

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक है ।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ यह अभियान हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है और यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है।’’

टीका के लिये वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पायी है।

शाह ने कहा, ‘‘ इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है और यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला यह ‘नया भारत’ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है।

शाह ने कहा कि यह 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन पर वह सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करते हैं ।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में भारत ने एक अहम पड़ाव को पार किया है और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है।

गौरतलब है कि नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है और यह भारत की सामर्थ्य को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के ‘मेड इन इंडिया’ टीकों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होने के बाद ही इनके उपयोग की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए