लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में बंदरगाह के पास मिला द्वितीय विश्वयुद्ध काल का बम

By भाषा | Updated: December 29, 2018 22:24 IST

Open in App

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का विमान से गिराया गया 1000 पाउंड का एक बम यहां एक बंदरगाह के पास मिट्टी हटाने के दौरान बरामद किया गया. कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बम मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस, नौसेना तथा सेना को सूचित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा, ''नेताजी सुभाष डॉक बर्थ द्वितीय में मिट्टी हटाने के अभियान के दौरान विमान से गिराया गया 4.5 मीटर लंबा बम कल दोपहर करीब दो बजे मिला. शुरुआत में हमने सोचा कि यह टॉरपीडो है लेकिन नौसेना ने इसके बम होने की पुष्टि की.''उन्होंने बताया कि विस्फोटक को ऑर्डनेंस फैक्टरी के अधिकारियों की मदद से निष्क्रिय किए जाने की संभावना है.

नौसेना प्रभारी अधिकारी, पश्चिम बंगाल कमांडर सुप्रभो के. डे ने बताया कि बम से कोई खतरा नहीं है, क्योंकि इसमें कई सुरक्षा लॉक लगे हैं. डे ने कहा कि नौसेना इस बम को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कर सकती. उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ऑर्डनेंस फैक्टरी से मदद मांगेगा, जिसे गोला बारूद बनाने की विशेषज्ञता हासिल है.

अगर जरूरत पड़ी तो हम मदद के लिए विजाग नौसेना अड्डे से संपर्क कर सकते हैं.'' हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित नेताजी सुभाष डॉक का द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना ने बड़े पैमाने पर अपने अभियानों के लिए इस्तेमाल किया था.

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन