लाइव न्यूज़ :

World Snake Day: क्यों मनाते हैं ये दिन? जानिए सांप से जुड़े ये 7 दिलचस्प तथ्य

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2021 09:05 IST

World Snake Day: दुनिया में करीब 3500 सांपों की प्रजातियां मौजूद हैं। ये दुनिया के करीब-करीब हर कोने में पाए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे16 जुलाई को मनाया जाता है हर साल विश्व सर्प दिवससांपों को लेकर दुनिया भर में फैली भ्रांतियों को दूर करना इस दिन का मकसदजानकारों के अनुसार दुनिया में सांपों की करीब 3500 प्रजातियां हैं लेकिन केवल 600 ही जहरीली होती हैं

World Snake Day: दुनिया में हर साल 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद दुनिया भर में लोगों को सांपों के बारे में भ्रातिंया दूर कर उनके प्रति जागरुकता फैलाना है।

साथ ही दुनिया को ये बताना भी है कि हमारी पृथ्वी पर सांपों की भूमिका कितनी अहम है। खास बात ये भी है कि सांप ऐसी प्रजाति है जिसे लेकर दुनिया भर के कई देशों में भ्रांतियां फैली हैं और इन्हें लेकर कई तरह की मान्यताएं भी हैं।

भारत में सांप या नाग को पूजने की परंपरा है। ये जीव जितना आकर्षक है वहीं कई लोगों के लिए ये काफी डरावना भी है। हाल के दिनों में जंगलों के तेजी से खत्म होने के साथ-साथ सांपों की कई प्रजातियां भी खतरे में आ गई हैं। आज हम आपको सांपों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहा हैं।

1. धरती पर सांप की 3500 से ज्यादा प्रजातियां हैं। इसमें से केवल 600 प्रकार के ही जहरीले होते हैं। हालांकि, एक गलतफहमी ये है कि हम हर सांप को जहरीला समझ लेते हैं।

2. किंग कोबरा दुनिया का सबसे बड़ा सांप है। साथ ही ये दुनिया में सांप की एकमात्रा प्रजाति भी है जो अंडे देने के लिए घोंसले बनाता है।

3. दुनिया में उड़ने वाले सांप भी होते हैं। ये पक्षियों या चमगादरों की तरह नहीं उड़ते लेकिन ऊंचे पेड़ से नीचे की ओर छलांग लगा सकते हैं। कई बार ऐसे सांप एक पेड़ की एक शाखा से दूसरी शाखा तक उड़कर पहुंच जाते हैं।

4. सांप को कान नहीं होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि वे कैसे सुनते होंगे? दरअसल ऐसे सांपों की निचले जबड़े के पास हड्डियां होती हैं जिनमें पानी या धरती की सतह से करीबी साउंड वेब को पहचानने की क्षमता होती है।

5. कुछ सांप अंडे की जगह संपोलों को जन्म देते हैं। रसेल वाइपर इनमें से एक ऐसा ही सांप है।

6. सांप की दृष्टि और सुनने की क्षमता बहुत कम होती है। हालांकि, उनमें सूंघने की क्षमता कमाल की होती है। क्या आप जानते हैं सांप अपनी जीभ से सूंघते हैं। यही कारण है कि सांप अक्सर अपनी जीभ बाहर निकालते रहते हैं।

7. सांप अक्सर कीड़ों से लेकर चूहों और मेढकों को अपनी खुराक बनाते हैं। ये अपने शिकार को पूरा निगल लेते हैं क्योंकि इनका निचला जबड़ा ऊपरी जबड़े से अलग होता है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos