World Population Day 2020: 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इसका इतिहास

By प्रिया कुमारी | Updated: July 11, 2020 09:45 IST2020-07-11T08:43:49+5:302020-07-11T09:45:22+5:30

11 जुलाई को हर साल विश्न जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। ये दिन दुनिया भर में बढ़ रहे जनसंख्या को लेकर होने वाली समस्या को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

World Population Day 2020 is celebrated on 11 July know its history | World Population Day 2020: 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इसका इतिहास

11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस

Highlights11 जुलाई को मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, लड़कियों-महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकार इस बार की थीम ये दिन बढ़ती जनसंख्या को लेकर दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है, ये दिन बढ़ती जनसंख्या को लेकर दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। किस तरह जनसंख्या दिन-प्रतिदिन कैसे बढ़ रही है और अधिक जनसंख्या के कारण कई समस्याएं जैसे योजनाएं, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य की देखरेख में मुश्किल जैसी समस्याएं पैदा होती है। इसी तरह अगर जनसंख्या बढ़ते रही तो दुनिया में बहुत बड़ा संकट आ सकता है। लोगों को जनसख्ंया के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। 

कब से हूई थी जनसंख्या दिवस की शुरुआत

इस दिन लोगों को याद दिलाता है कि दुनिया में किस तरीके ले लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है, जिसे रोकना हमारे लिए बेहद जरूरी है। जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत 1989 से हुई थी। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की आम सभा ने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया। जिसके बाद से 11 जुलाई को हर साल जनसंख्या मनाया जाने लगा। हर साल विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से थीम रखी जाती है। 

क्या है थीम

इस साल का थीम कोरोना महामारी के समय में दुनिया भर महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है। यूएनएफपीए के एक रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के दौरान अनियोजित गर्भधारण के कारण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी गड़बड़ी होती है, तो कम और मध्यम आय वाले देशों में 47 मिलियन महिलाओं को आधुनिक गर्भ निरोधक नहीं मिल पाएंगे।

बता दें वहीं साल 2019 में जनसंख्या दिवस की थीम फैमिली प्लानिंग: इम्पावरिंग पीपल, डिवेलपिंग नेशन्स रखी गई थी। साल 1989 में विश्व की कुल आबादी पांच अरब के करीब थी। एशिया सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, जिसमें चीन और भारत मिलकर दुनिया की आबादी का लगभग 36 प्रतिशत हिस्सा है। इतनी बड़ी आबादी के साथ, इसकी वजह से समस्याएं पैदा होती हैं।

English summary :
World Population Day 2020: vishwa jansankhya diwas is celebrated every year on 11 July, this day is celebrated to spread awareness around the world about the increasing population.


Web Title: World Population Day 2020 is celebrated on 11 July know its history

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे