इतिहास में 30 मई : सिखों के पाँचवें गुरु अर्जन देव का निधन, "उदन्त मार्तण्ड" का प्रकाशन

By भाषा | Updated: May 30, 2019 07:13 IST2019-05-30T07:13:19+5:302019-05-30T07:13:19+5:30

30 मई का दिन हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा गया है। इसी दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिन्दी साप्ताहिक पत्र "उदन्त मार्तण्ड" का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से शुरू किया था।

world history in 30 may Guru Arjan dev dead Udant Martand was the first Hindi language newspaper published in India. | इतिहास में 30 मई : सिखों के पाँचवें गुरु अर्जन देव का निधन, "उदन्त मार्तण्ड" का प्रकाशन

पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन।

Highlights गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना। 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया। विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

30 मई का दिन हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा गया है। इसी दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिन्दी साप्ताहिक पत्र "उदन्त मार्तण्ड" का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से शुरू किया था।

देश दुनिया के इतिहास में 30 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

 1606 : सिखों के पाँचवें गुरु अर्जन देव का निधन।

1826 : पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन।

1981 : बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू।

1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।

1996 : 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।

1998 : पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया

1998 : अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।

2003 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 : सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।

2007 : अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।

2008 : अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।

2012 : विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2012 : लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। 

Web Title: world history in 30 may Guru Arjan dev dead Udant Martand was the first Hindi language newspaper published in India.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे