लाइव न्यूज़ :

विश्व स्वास्थ्य दिवस : भारत और वैश्विक समुदाय कोविड से लड़ने में हाथ मिलाकर आगे बढे: हर्षवर्द्धन

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने बुधवार को कहा कि जन जोखिम से जुड़े संवाद से लेकर गैर-कोविड जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और टीकों की तीव्र उपलब्धता सुनिश्चित करने तक भारत एवं वैश्विक समुदाय ने दिखा दिया है कि अतिवंचितों तक पहुंचने पर विशेष बल देते हुए प्रभावी साझेदारी उपलब्धता की बाधाएं दूर करने में मदद करती है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हर्षवर्द्धन ने डब्ल्यूएचओ पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रति भारत का जवाब और इस अप्रत्याशित दौर में वैश्विक सहयोग बढ़ाने में उसकी भूमिका इस पहल की मिसाल है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इस महामारी के विरूद्ध मुहिम में विश्व बिरादरी के साथ मिलकर काम किया हैं । भारत में बनाये जा रहे कोविड-19 टीके अपनी टीका मैत्री पहल के तहत 80 से अधिक देशों के साथ साझा किये गये , यह पहल दुनिया में टीके के वितरण में असमानतओं के समाधान की दिशा में एक अहम कदम रही। ’’

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भारत के प्राचीन दर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत इसमें विश्वास करता है और ‘‘ हमारे कृत्य में यह झलकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि पूरी दुनिया इस दर्शन को तेजी से गले लगा रही है, इसलिए यह निष्पक्ष एवं स्वस्थ विश्व की ओर हमारी अभियान को शीघ्र पूरा करेगा। हमने कोविड-19 से जो पाठ सीखा है उसे हमें बर्बाद नहीं जाने देना चाहिए, कोविड-19 ने स्वास्थ्य नीतियां पर दूरगामी असर डाला है।’’

हर्षवर्द्धन ने कहा कि जन जोखिम संवाद से लेकर गैर-कोविड जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और टीकों की तीव्र उपलब्धता तक भारत एवं वैश्विक समुदाय ने दिखा दिया है कि अतिवंचितों तक पहुंचने पर विशेष बल देते हुए प्रभावी साझेदारी उपलब्धता की बाधाएं दूर करने में मदद करती है तथा यह हमें सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुलभता के करीब ले गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो