लाइव न्यूज़ :

विश्व पर्यावरण दिवस: गुजरात के मुख्यमंत्री ने दीर्घकालिक कार्य योजना की शुरुआत की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच जून गुजरात सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को ‘जलवायु परिवर्तन पर राज्य कार्ययोजना’ की शुरुआत की। इसका उद्देश्य 2030 तक स्थायी और जलवायु अनुकूल भविष्य का निर्माण करना है।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गांधीनगर में एक कार्यक्रम में जलवायु कार्ययोजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि गुजरात जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य के जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधीनगर के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार की गई, जिसमें अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण, वानिकी, तटीय क्षेत्रों, आदिवासी क्षेत्रों, पशुपालन, कृषि और स्वास्थ्य जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रिपोर्ट जलवायु परिवर्तन की राष्ट्रीय कार्य योजना और जलवायु परिवर्तन पर ‘संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन’ (यूएनएफसीसीसी) में भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान के आधार पर तैयार की गई है।

इसमें कहा गया है कि राज्य की कार्य योजना का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप अपने लोगों के लिए एक स्थायी और जलवायु अनुकूल भविष्य का निर्माण करना है।

विज्ञप्ति के अनुसार योजना में गुजरात के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं से संबंधित नौ विषयगत समूह हैं, जिनमें कृषि, जल, स्वास्थ्य, वन और जैव विविधता, समुद्र के स्तर में वृद्धि और तटीय बुनियादी ढांचे, ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी विकास, के साथ-साथ हरित रोजगार शामिल हैं।

इसके अनुसार इसमें लोगों की भागीदारी, निजी निवेश जुटाने के साथ-साथ नीतिगत उपाय और सार्वजनिक निवेश जैसी रणनीतियां शामिल होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन