विश्व पर्यावरण दिवस: समूह ने औरंगाबाद के उद्यान के सरंक्षण की गुहार लगायी

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:31 IST2021-06-05T18:31:08+5:302021-06-05T18:31:08+5:30

World Environment Day: Group pleads for protection of Aurangabad gardens | विश्व पर्यावरण दिवस: समूह ने औरंगाबाद के उद्यान के सरंक्षण की गुहार लगायी

विश्व पर्यावरण दिवस: समूह ने औरंगाबाद के उद्यान के सरंक्षण की गुहार लगायी

औरंगाबाद, पांच जून महाराष्ट्र में औरंगाबाद के एक जैव विविधता से भरपूर उद्यान को बचाने के लिए संघर्षरत समूह ने यहां बड़ी संख्या में सुबह टहलने आने वाले लोगों को रोके जाने की मांग की है।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हिमायत बाग संरक्षण कार्रवाई समिति ने राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि सुबह के समय भारी संख्या में टहलने आने वाले लोगों के चलते जैव विविधता वाले उद्यान को नुकसान पहुंच रहा है। हरियाली से भरे हिमायत बाग में विभिन्न प्रकार के पक्षी एवं जीव भी हैं।

समिति ने कहा कि इस उद्यान को सलीम अली झील किनारे की उपजाऊ मिट्टी से तैयार किया गया था।

उन्होंने पत्र में कहा कि फल अनुसंधान केंद्र आसपास फैले कचरे को नजरअंदाज करता है और इस क्षेत्र के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील होने के बावजूद वाहनों की भी बिना रोक-टोक आवाजाही जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: World Environment Day: Group pleads for protection of Aurangabad gardens

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे