लाइव न्यूज़ :

विश्व पर्यावरण दिवस: अधिकरण के अध्यक्ष ने पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने प्राधिकारियों और नागरिकों से पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली का शनिवार को आह्वान किया।

उन्होंने इससे पूर्व कहा था कि पर्यावरण नियमों के अनुपालन में बहुत खामियां हैं और इस विषय पर स्पष्ट नियमन की कमी है और उच्च अधिकारियों को नागरिकों की स्थिति के बारे में कोई चिंता नहीं है।

न्यायमूर्ति गोयल ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के मौके पर जनता को दिये एक संदेश में कहा, ‘‘सभी नागरिकों और प्राधिकारियों को इस विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर हमारी प्राचीन और महान संस्कृति की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए, सभी की खुशी के लिए और धरती मां को बचाने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए एक साथ आने का संकल्प लेना चाहिए।’’

हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर, 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 के तहत अधिकरण की स्थापना पर्यावरण संरक्षण एवं वनों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित मामलों के प्रभावी और शीघ्र निपटान के लिए की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता