लाइव न्यूज़ :

2022 में पहली बार वैश्विक अर्थव्यवस्था 100 ट्रिलियन डॉलर को पार करेगी, फ्रांस को पीछे छोड़ेगा भारत: रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: December 26, 2021 10:51 IST

ब्रिटिश कंसल्टेंसी सेब्र ने कहा कि भारत अगले साल फ्रांस और फिर 2023 में ब्रिटेन से आगे निकलकर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान हासिल करने के लिए तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया का आर्थिक उत्पादन अगले साल पहली बार 100 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होगा।चीन को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने में दो साल अधिक लगेंगे।दुनिया को 2023 या 2024 में मंदी के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी।

लंदन: दुनिया का आर्थिक उत्पादन अगले साल पहली बार 100 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होगा और चीन को पहले की तुलना में नंबर 1 अर्थव्यवस्था के रूप में अमेरिका से आगे निकलने में थोड़ा अधिक समय लगेगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ब्रिटिश कंसल्टेंसी सेब्र ने भविष्यवाणी की कि चीन 2030 में डॉलर के मामले में दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जो पिछले साल की वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल रिपोर्ट के पूर्वानुमान से दो साल बाद है।

सेब्र ने कहा कि भारत अगले साल फ्रांस और फिर 2023 में ब्रिटेन से आगे निकलकर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान हासिल करने के लिए तैयार है।

सेब्र के डिप्टी चेयरमैन डगलस मैकविलियम्स ने कहा कि 2020 के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं महंगाई से कैसे निपटती हैं, जो अब अमेरिका में 6.8 फीसदी तक पहुंच गई है। उन्होंने दुनिया को 2023 या 2024 में मंदी के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी।

रिपोर्ट से पता चलता है कि जर्मनी 2033 में आर्थिक उत्पादन के मामले में जापान से आगे निकलने की राह पर था। रूस 2036 तक शीर्ष 10 अर्थव्यवस्था बन सकता है और इंडोनेशिया 2034 में नौवें स्थान की राह पर है।

टॅग्स :इकॉनोमीभारतचीनअमेरिकाफ़्रांसब्रिटेनमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित