लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देने पर विश्व समुदाय बुनियादी सहमति पर पहुंचा: जयशंकर

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि निकटतम पड़ोसी के रूप में भारत अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर ‘‘बहुत चिंतित’’ है और 15 अगस्त को काबुल में जो हुआ वह वास्तव में ‘‘भरोसे का टूटना’’ था। तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान में सत्ता पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था।

‘फिक्की’ में एक संवाद सत्र में विदेश मंत्री ने कहा कि विश्व समुदाय अफगान लोगों को मानवीय सहायता देने पर एक बुनियादी सहमति पर पहुंच गया है तथा एक अधिक समावेशी सरकार के लिए भी दबाव बना रहा है।

विदेश मंत्री ने पिछले 25 वर्षों में भारत द्वारा हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर भी बात की और कहा कि उनमें से कुछ ने भारतीय व्यवसायों को पर्याप्त लाभ नहीं दिया।

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध के संबंध में जयशंकर ने कहा कि गतिरोध चीन द्वारा ‘‘समझौतों’’ का पालन नहीं करने और ‘समझौते का उल्लंघन करने वाले’ के तौर पर कार्य करने का परिणाम था।

अफगानिस्तान के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री कहा कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल के बाद से यह स्पष्ट हो गया कि अमेरिका युद्धग्रस्त देश से पीछे हट जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर