लाइव न्यूज़ :

विश्व बैंक ने 1036 करोड़ रुपये की चिराग परियोजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:12 IST

Open in App

रायपुर, 17 दिसम्बर छत्तीसगढ़ में 1036 करोड़ रुपये की चिराग परियोजना को विश्व बैंक के मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के माध्यम से नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और मुंगेली जिले में किसानों की आय में बढ़ोतरी का प्रयास किया जाएगा।

राज्य के जनसंपर्क विभाग ने बृहस्पतिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्व बैंक ने 1036 करोड़ रुपये की चिराग परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस परियोजना के माध्यम से राज्य के बस्तर अंचल के आदिवासी किसानों के कृषि विकास, उनके पोषण स्तर में सुधार तथा कृषि उपजों के मूल्य संवर्धन से किसानों की आय में बढ़ोतरी का प्रयास किया जाएगा। चिराग परियोजना छह वर्ष के लिए है।

विज्ञप्ति के अनुसार चिराग परियोजना बस्तर संभाग के सात जिलों के 13 विकासखण्डों बस्तर, बकावंड, बड़ेराजपुर, माकड़ी, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, सुकमा, छिंदगढ़, भैरमगढ़, भोपालपट्नम, चारामा और नरहरपुर तथा मुंगेली जिले के मुंगेली विकासखण्ड के एक हजार गांवों में क्रियान्वित की जाएगी।

इसके अनुसार परियोजना का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के अनुसार उन्नत कृषि, उत्तम स्वास्थ्य के लिए पोषण आहार में सुधार, कृषि और अन्य उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाना है।

विज्ञप्ति के अनुसार परियोजना के अंतर्गत समन्वित कृषि, भू और जल संवर्धन, उद्यान विकास, मत्स्य और पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos