लाइव न्यूज़ :

करियर की शुरुआत में विशाल भारद्वाज और वासन बाला के साथ काम करने से काफी मदद मिली : राधिका मदान

By भाषा | Updated: September 18, 2021 12:33 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

मुंबई, 18 सितंबर अभिनेत्री राधिका मदान ने कहा कि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में विशाल भारद्वाज और वासन बाला जैसे निर्देशकों के साथ काम करने से उनकी नींव बहुत मजबूत हो गयी।

लोकप्रिय धारावाहिक ‘‘मेरी आशिकी तुम से ही’’ से 2014 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मदान ने भारद्वाज की फिल्म ‘‘पटाखा’’ और बाला की ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता’’ फिल्म में काम किया। उनका मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में वह एक बेहतर इंसान बनी हैं।

मदान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे अपने पहले दो प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करने का मौका मिला क्योंकि मेरी नींव बहुत मजबूत हो गयी। मैं फिल्मी उद्योग के हल्केपन, सतहीपन में नहीं बहकी। मैं समझ गयी कि शिल्प का क्या मतलब है, मेरे लिए यह कितना अहम है और मैं कैसे अपनी अंतिम सांस तक इसे थामे रखना चाहूंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं टीवी छोड़ रही थी तो मुझे कहा गया कि टीवी पर प्रसिद्धि तेजी से आती है और उतनी ही तेजी से चली जाती है। मैंने अपने आप से पूछा कि मैं ऐसे चीज से क्यों जुड़ी रहूं जो इतनी अस्थायी है। जब मैंने टीवी छोड़ा तो मुझे पता नहीं चला कि प्रसिद्धि कब चली गयी। फिर किसी ने मुझे बताया कि ‘ओह तुम्हें हवाईअड्डे पर पहचाना नहीं जा रहा है।’ लेकिन मुझे ठीक लगा।’’

मदान अब ‘‘शिद्दत’’ फिल्म में दिखायी देंगी जिसमें उनके साथ डायना पेंटी, मोहित रैना और सन्नी कौशल जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।

‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ के बाद मदान ने ‘‘शिद्दत’’ की शूटिंग की जो उनकी चौथी फिल्म है।

फिल्म में मदान ने कर्तिका नाम की महिला का किरदार निभाया है लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह असल जिंदगी में कौशल के किरदार जग्गी जैसी ‘‘दयालु और उदार स्वभाव’’ वाली इंसान हैं।

‘‘शिद्दत’’ एक अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह