लाइव न्यूज़ :

मॉडर्ना के साथ मिलकर पता लगा रहे हैं कि उसके टीकों को भारत में कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है: सरकार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 टीका निर्माता मॉडर्ना के साथ इस बारे में सक्रियता से काम कर रही है कि उसके टीकों का कैसे आयात किया जा सकता है और देश में उन्हें कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है।

मॉडर्ना के कोविड-19 टीके को पिछले महीने आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी थी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मॉडर्ना के टीके को आपात उपयोग की मंजूरी मिली है। सरकार टीका निर्माता के साथ यह देखने के लिए सक्रियता से काम कर रही है कि टीके को भारत में कैसे उपलब्ध कराया जाए, देश में इसका कैसे आयात किया जाए।’’

दवा निर्माता जाइडस कैडिला के टीके के बारे में पूछे गये एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पॉल ने कहा कि कंपनी ने तीसरे चरण के परीक्षण के परिणाम पिछले सप्ताह भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को जमा किये हैं और वैज्ञानिक साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

पॉल ने बताया कि इस परीक्षण में बच्चों को भी शामिल किया गया और उम्मीद है कि वैज्ञानिक प्रक्रिया से इन सभी आंकड़ों का मूल्यांकन होने के बाद सिफारिशों का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos