लाइव न्यूज़ :

टीबी, एचआईवी के खात्मे की दिशा में काम करना सुरक्षा बलों में शामिल होने के बराबर: मंडाविया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को युवाओं से कहा कि तपेदिक (टीबी) के खात्मे और एचआईवी संक्रमण की रोकथाम की दिशा में काम करना सुरक्षा बलों में शामिल होने के बराबर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार मंडाविया ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार की मौजूदगी में ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर एचआईवी, टीबी और रक्तदान के लिए जागरूकता अभियान के पहले चरण की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्र से सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने की शपथ लेने की अपील की।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा आयोजित किया गया था।

बयान के अनुसार, ‘‘मंडाविया ने कहा कि टीबी के उन्मूलन और एचआईवी संक्रमण की रोकथाम की दिशा में काम करना राष्ट्र के लिए काम करने वाले सुरक्षा बलों में शामिल होने के बराबर है।’’ इसके कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर 'भारत का अमृत महोत्सव' के राष्ट्रव्यापी उत्सव के हिस्से के रूप में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के एक लाख से अधिक छात्रों के साथ बातचीत की।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की युवा पीढ़ी से कहा है कि वे अगले 25 वर्षों में जो हासिल करना चाहते हैं उस पर अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करें और इसके आधार पर नए भारत के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां