लाइव न्यूज़ :

सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कामकाजी रिश्ता जरूरी: आजाद

By भाषा | Updated: September 13, 2021 13:12 IST

Open in App

जयपुर, 13 सितंबर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच कामकाजी रिश्ता बहुत जरूरी है।

आजाद यहां राजस्थान विधानसभा में 'संसदीय प्रणाली और जन अपेक्षाएं' विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ व विपक्ष दल के बीच कामकाजी रिश्ता (वर्किंग रिलेशनशिप) जरूरी है। आपके (विपक्ष व सत्तापक्ष के) बीच इतनी आपसी समझ हो कि कोई अच्छा काम हो तो आपको समर्थन मिले।’’

आजाद ने बिना किसी का जिक्र किए कहा, ‘‘लेकिन इतनी दूरियां अगर खीचेंगे तो अच्छे काम को भी कोई समर्थन नहीं मिलेगा। यह दोनों तरफ से हो सकता है। एक वर्किंग रिलेशन बनाने की बहुत ज्यादा जरूरत है।’’

इस संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा ने किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने विधायकों से कहा कि वे अपने संस्थान की गरिम बनाए रखें, नियमों की जानकारी रखें और सीखते रहें और लोगों का विश्वास हासिल करें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आजाद ने कहा, ‘‘अच्छे आदमी हर जगह हैं, हर पार्टी में हैं ... देश में अच्छे आदमियों की कमी नहीं। उन अच्छे आदमियों की कद्र करनी चाहिए और उन जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छे जनप्रतिनिधियों की कमी नहीं। उन जनप्रतिनिधियों जैसा बनने का प्रयास हमें करना होगा।’’

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने आजाद का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?