लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को पाक के रास्ते मानवीय सहायता पहुंचाने के लिये रूपरेखा पर काम कर रहे हैं : भारत

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को गेहूं, जीवन रक्षक दवाओं सहित मानवीय सहायता पहुंचाने की रूपरेखा पर काम कर रहा है। कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान ने भारत को अपने क्षेत्र से अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने की घोषणा की थी ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत इस मामले में पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया पर विचार कर रहा है और इसकी रूपरेखा पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इस विषय पर 7 अक्तूबर के अपने प्रस्ताव को लेकर पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया प्राप्त की है जिसमें अफगानिस्तान की जनता को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं, जीवन रक्षक दवाओं सहित मानवीय सहायता प्रदान करने की बात कही गई थी । ’’

बागची ने कहा कि भारत हमेशा अफगानिस्तान की जनता के साथ खड़ा है, चाहे मानवीय सहायता पहुंचाने की बात हो या विकास संबंध मदद का विषय हो ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया पर विचार कर रहे हैं और उसके साथ इस संबंध में रूपरेखा तय करने को लेकर काम कर रहे हैं । हमारा मानना है कि मानवीय सहायता को शर्तो के दायरे में नहीं बांधा जाना चाहिए । ’’

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को घोषणा की थी कि उनकी सरकार पारगमन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के बाद भारत को अपने क्षेत्र से पड़ोसी देश अफगानिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की मानवीय खेप भेजने की अनुमति देगी।

इमरान खान ने इस्लामाबाद में अफगानिस्तान अंतर-मंत्रालयी समन्वय प्रकोष्ठ (एआईसीसी) की शीर्ष समिति की बैठक के दौरान यह फैसला किया था ।

गौरतलब है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान केवल अफगानिस्तान को भारत को माल निर्यात करने की अनुमति देता है, लेकिन सीमा पार से किसी अन्य दोतरफा व्यापार की अनुमति नहीं देता है।

पिछले महीने, भारत ने मानवीय सहायता के रूप में अफगानिस्तान के लिए 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की घोषणा की और पाकिस्तान से वाघा सीमा के माध्यम से खाद्यान्न भेजने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू