लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पांच जिलों में अदालतों के कामकाजी घंटे किए गए कम

By भाषा | Updated: February 24, 2021 11:17 IST

Open in App

मुम्बई, 24 फरवरी महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती, यवतमाल और कुछ अन्य जगहों पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पांच जिलों में सभी अधीनस्थ अदालतों में अगले आदेश तक कामकाजी घंटे घटाने का फैसला किया है।

बंबई उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार की ओर से मंगलवार को जारी नोटिस के अनुसार, प्रशासनिक न्यायाधीशों की समिति ने अमरावती, यवतमाल, बुलढाना, अकोला और वाशिम जिलों में अदालतों के कामकाजी घंटे घटाकर दिन में पांच घंटे करने का बुधवार को फैसला किया।

इन जिलों में अदालतें दो पाली में काम करेंगी। प्रत्येक पाली में ढाई घंटे काम किया जाएगा। अदालतों में सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर एक बजे और फिर दोपहर डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक काम किया जाएगा।

नोटिस के अनुसार, यह स्थिति अगले आदेश तक जारी रहेगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में मंगलवार को 6,218 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 21,12,312 हो गए। अकोला संभाग में सबसे अधिक 1392 नए मामले सामने आए थे।

अमरावती, यवतमाल, बुलढाना, अकोला और वाशिम जिले हाल ही में कोविड-19 के नए केन्द्र बनकर बनकर उभरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos