लाइव न्यूज़ :

भारत को ड्रोन तकनीक में ग्लोबल हब बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है : सिंधिया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:21 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 10 दिसंबर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारत को ड्रोन तकनीक में 'ग्लोबल हब' बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके लिए देश के हर राज्य में ड्रोन से जुड़ा एक मेला आयोजित किया जा रहा है और मध्यप्रदेश का ड्रोन मेला ग्वालियर में 11 दिसंबर को आयोजित होगा।

सिंधिया ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि नयी तकनीक में देश को नेतृत्व करना चाहिए और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए देश के राज्यों में ड्रोन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात और उत्तराखंड में इस प्रकार के आयोजन हो चुके हैं और अब मध्यप्रदेश का मेला 11 दिसंबर को ग्वालियर में आयोजित हो रहा है। इसमें ड्रोन से जुड़े सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सहित सभी तकनीकों का प्रदर्शन होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में ड्रोन का एक ग्लोबल हब बने, इस पर तेजी से काम हो रहा है।’’

इस मेले का आयोजन भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं फिक्की के सहयोग से माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साईंस (एमआईटीएस) में होगा। इस मेले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र