लाइव न्यूज़ :

कार्यसमिति की बैठक कल, नये अध्यक्ष की दौड़ में वासनिक सबसे आगे

By शीलेष शर्मा | Updated: August 10, 2019 02:07 IST

कांग्रेस के महासचिव और महाराष्ट्र के नेता मुकुल वासनिक नये कांग्रेस अध्यक्ष हो सकते है. यह संकेत आज उस समय मिले जब सोनिया गांधी ने अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नये अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की.

Open in App
ठळक मुद्दे मुकुल वासनिक को लेकर अहमद पटेल उन्हें अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर एडी से लेकर चोटी तक का जोर लगाए हुए है. मुकुल वासनिक अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है

कांग्रेस के महासचिव और महाराष्ट्र के नेता मुकुल वासनिक नये कांग्रेस अध्यक्ष हो सकते है.  यह संकेत आज उस समय मिले जब सोनिया गांधी ने अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नये अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की. 

हालांकि पार्टी ने कल कार्यसमिति की बैठक बुलाई है जिसमें नये अध्यक्ष को लेकर कार्यसमिति के सदस्य अपनी-अपनी राय रखेगें और उसके बाद पार्टी तय करेगी कि कांगे्रस का नया अध्यक्ष कौन हो. 

कार्यसमिति इस बात पर भी फैसला लेगी कि नये अध्यक्ष की नियुक्ति केवल तब तक की जाए जब तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पार्टी में नहीं हो जाता अथवा स्थाई रुप से पूरे कार्यकाल के लिए नये अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी दी जाए. सोनिया गांधी के आवास पर आज सुबह हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता ए,के. एंटोनी, अहमद पटेल सहित दूसरे नेता मौजूद थे. सूत्र बताते है कि इस बैठक में मुकुल वासनिक का नाम उभर कर समाने आया, जिस पर इन नेताओं ने अपनी सहमति जताई. लेकिन अंतिम फैसला कार्यसमिति पर छोड़ दिया. 

सूत्र बताते है कि मुकुल वासनिक अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव होने के दौरान नये अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा. 

दरअसल मुकुल वासनिक को लेकर अहमद पटेल उन्हें अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर एडी से लेकर चोटी तक का जोर लगाए हुए है. बावजूद इसके मल्लिकार्जुन खड़गे ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील कुमार शिंदे, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, के नाम अभी भी दौड़ में शामिल है. कार्यसमिति इन सभी नामों में से किसी भी नाम पर सहमति की मोहर लगा सकती है जिसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पूरा समर्थन प्राप्त होगा. क्योंकि आज की बैठक में सोनिया गांधी ने अहमद पटेल द्वारा सुझाये गये मुकुल वासनिक के नाम के साथ-साथ इन सभी नामों पर भी अपनी सहमति जताई यह कहते हुए कि यह सभी नाम कार्यसमिति के सामने रखे जाए जिसे कार्यसमिति उचित समझेगी वहीं अंतिम फैसला होगा, और हम सभी का समर्थन उस नाम के साथ जुड़ेगा. 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह