लाइव न्यूज़ :

5,100 लोगों को ‘नमो ऐप’ डाउनलोड करवाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री से मुलाकात का मौका मिलेगा: आदेश गुप्ता

By भाषा | Updated: August 3, 2021 00:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली प्रदेश के उन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का मौका मिलेगा जो 5,100 लोगों को ‘नमो ऐप’ डाउनलोड करवाएंगे।

यह ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इसी तरह 1,100 लोगों को ‘नमो ऐप’ डाउनलोड करवाने वालों को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में एक व्यापक अभियान चलाया है, जिसका लक्ष्य इस ऐप से लगभग तीन लाख नए लोगों को जोड़ना है। गुप्ता ने कहा कि लोगों को ऐप से जोड़ने के लिए पार्टी की दिल्ली इकाई ने जुलाई में अभियान शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए