लाइव न्यूज़ :

श्रमिक गये हड़ताल पर , बनिहाल-काजीगुंद डबल-ट्यूब सुरंग का निर्माण कार्य प्रभावित

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:06 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 16 फरवरी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंद डबल-ट्यूब सुरंग का निर्माण कार्य सैकड़ों श्रमिकों के मंगलवार को अचानक हड़ताल पर चले जाने से प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है और मार्च के आखिर तक उसे आम लोगों के उपयोग के लिए खोल दिये जाने की संभावना है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ स्थानीय श्रमिक काम पर नहीं आये और उन्होंने सुबह में कुशल और अकुशल गैर स्थानीय श्रमिकों को भी काम नहीं करने दिया।’’

उन्होंने बताया कि श्रमिक पिछले साल अगस्त से लंबित पारिश्रमिक को लेकर उद्वेलित हैं, हालांकि निजी निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया है कि कंपनी ने संबंधित ठेकेदार को पहले ही भुगतान कर दिया है और श्रमिकों की कोई दिहाड़ी लंबित नहीं है।

अधिकारी के अनुसार, बनिहाल के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट जहीर अब्बास और बनिहाल के थाना प्रभारी नयीम-उल-हक ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों से मुलाकात की लेकिन उन्होंने तब तक काम बहाल करने से मना कर दिया जब तक उन्हें भुगतान नहीं कर दिया जाता।

उन्होंने कहा कि मुद्दे के समाधान का प्रयास जारी है ताकि इस प्रतिष्ठित परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र बहाल हो। इस सुरंग के बन कर तैयार हो जाने से जम्मू के बनिहाल और दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद के बीच फासला 35 किलोमीटर से घटकर 16 किलोमीटर रह जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे