लाइव न्यूज़ :

श्रमिक गये हड़ताल पर , बनिहाल-काजीगुंद डबल-ट्यूब सुरंग का निर्माण कार्य प्रभावित

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:21 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 16 फरवरी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड डबल-ट्यूब सुरंग का निर्माण कार्य सैकड़ों श्रमिकों के मंगलवार को अचानक हड़ताल पर चले जाने से प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है और मार्च के आखिर तक उसे आम लोगों के उपयोग के लिए खोल दिये जाने की संभावना है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ स्थानीय श्रमिक काम पर नहीं आये और उन्होंने सुबह में कुशल और अकुशल गैर स्थानीय श्रमिकों को भी काम नहीं करने दिया।’’

उन्होंने बताया कि श्रमिक पिछले साल अगस्त से लंबित पारिश्रमिक को लेकर उद्वेलित हैं, हालांकि निजी निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया है कि कंपनी ने संबंधित ठेकेदार को पहले ही भुगतान कर दिया है और श्रमिकों की कोई दिहाड़ी लंबित नहीं है।

अधिकारी के अनुसार, बनिहाल के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट जहीर अब्बास और बनिहाल के थाना प्रभारी नईम-उल-हक ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों से मुलाकात की लेकिन उन्होंने तब तक काम बहाल करने से मना कर दिया जब तक उन्हें भुगतान नहीं कर दिया जाता।

उन्होंने कहा कि मुद्दे के समाधान का प्रयास जारी है ताकि इस प्रतिष्ठित परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र बहाल हो। इस सुरंग के बन कर तैयार हो जाने से जम्मू के बनिहाल और दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड के बीच फासला 35 किलोमीटर से घटकर 16 किलोमीटर रह जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो