लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस पर किजहक्कम्बलम में कामगारों की हिंसा, पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: December 26, 2021 14:32 IST

Open in App

कोच्चि,26 दिसंबर केरल के एर्नाकुलम जिले के किजहक्कम्बलम इलाके में शनिवार रात को देश के पूर्वोत्तर इलाकों से आए प्रवासी कामगार क्रिसमस का जश्न मना रहे तभी यह जश्न हिंसा में तब्दील हो गई और बाद में कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और पुलिस की दो जीप क्षतिग्रस्त कर दी गईं। इनमें से एक जीप को आग के हवाले कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काइटेक्स कंपनी में काम करने वाले कम से कम 150कामगारों को हिरासत में ले लिया। ये कामगार कंपनी के बनाए आवास में ही रहते थे।

पुलिस ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक साबू जैकब ने मीडिया को फोन पर बताया, ‘‘शनिवार रात को कामगारों के दो गुटों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों के साथ कामगारों ने मारपीट की। ’’

उन्होंने बताया कि शुरुआत में कंपनी के सुरक्षाकर्मियों और निरीक्षकों ने हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

जैकब ने बताया कि कुछ कामगार मादक पदार्थ ले कर आए थे और शायद कुछ कर्मचारी नशे में थे,जिसकी वजह से यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि कंपनी जांच में सहयोग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी