लाइव न्यूज़ :

केरल के किजहक्कम्बलम में कामगारों ने की हिंसा, कई पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:09 IST

Open in App

कोच्चि,26 दिसंबर केरल में एर्नाकुलम जिले के किजहक्कम्बलम इलाके में शनिवार रात क्रिसमस मनाने के लिए जमा हुए देश के पूर्वोत्तर इलाकों से आए प्रवासी कामगार हिंसक हो गए और उन्होंने कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। हिंसा के दौरान पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें से एक जीप को आग के हवाले कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के. कार्तिक ने मीडिया को बताया कि 25 दिसंबर की रात हुई घटना के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने और सबूत जुटाने के लिए जांच जारी है।

उन्होंने कहा, ''यह एक लंबी प्रक्रिया है।''

उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा में एक क्षेत्र निरीक्षक सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनमें से कुछ को सर्जरी की भी आवश्यकता है, लेकिन फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

इससे पहले दिन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काइटेक्स कंपनी में काम करने वाले कम से कम 150 कामगारों को हिरासत में ले लिया। ये कामगार कंपनी के बनाए आवास में ही रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए हिंसा के वीडियो में लोगों के एक बड़े समूह को पुलिस वाहनों को घेरते हुए, उनके ऊपर चढ़ते हुए, उन पर पथराव करते हुए और फिर उन्हें लाठियों से पीटते हुए, वाहनों को जर्जर अवस्था में छोड़ते हुए देखा गया है।

इसके बाद जब पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए पीछे हटे तो श्रमिकों ने एक वाहन में आग लगा दी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक साबू जैकब ने मीडिया को फोन पर बताया, ‘‘शनिवार रात को कामगारों के दो गुटों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों के साथ कामगारों ने मारपीट की। ’’

उन्होंने बताया कि शुरुआत में कंपनी के सुरक्षाकर्मियों और निरीक्षकों ने हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

जैकब ने बताया कि कुछ कामगार मादक पदार्थ ले कर आए थे और शायद कुछ कर्मचारी नशे में थे,जिसकी वजह से यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि कंपनी जांच में सहयोग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट