लाइव न्यूज़ :

राज्य में अगली सरकार बनाने के लिये कार्यकर्ता मेहनत करे : पूनियां

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:59 IST

Open in App

जयपुर, चार जनवरी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से राज्य में अगली सरकार बनाने के लिये मेहनत करने का आग्रह किया है।

पूनियां ने कहा कि लगभग 2.41 करोड़ मतदाताओं वाले 21 जिला परिषदों में हुए चुनावों में से 14 में भाजपा का बोर्ड बना, ये राजस्थान के इतिहास में पहली बार है कि विपक्ष में रहते हुए पंचायतीराज चुनाव में भाजपा ने इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस सरकार के कुशासन से परेशान जनता ने जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस सरकार को नकार दिया।

पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूनियां ने किसानों का कर्ज माफी, संविदा कर्मियों को नियमित करने और नियुक्तियों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता से किये वादो को पूरा करने में असफल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पर मुख्यमंत्री गहलोत सरकार गिराने की साजिश के झूठे आरोप लगाते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि इनकी सरकार के अन्दर विग्रह और झगड़ा है, जिसके बोझ से ये सरकार खुद ही गिर जायेगी।

पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पार्टी के नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग राजनीतिक आचरण भी भूल गये हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से परेशान जनता ने जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस सरकार को नकार दिया।

पार्टी नेता ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें एक बहुत अच्छी टीम मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह