लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ताओं को ऐसे किसी बयान से बचना चाहिए जिससे पार्टी को नुकसान हो: अरूण सिंह

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:03 IST

Open in App

जयपुर, 22 जून भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे किसी भी बयान से बचने को कहा है जिससे पार्टी को नुकसान पहुंच सकता हो।

सिंह ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि ऐसे बयान देने वालों की सूची बनाने को कहा गया है, जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों के हाल के बयान कि ‘वसुंधरा ही भाजपा और भाजपा ही वसुंधरा हैं’,पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से पार्टी कमजोर होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझको नहीं लगता कि कोई भी प्रदेश का प्रमुख नेता इस प्रकार का बयान देगा और अगर कोई सामान्य कार्यकर्ता भी इस प्रकार का वक्तव्य देता है तो अवश्य ही पार्टी कमजोर होती है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी ऐसा बयान ना दे जिससे पार्टी को नुकसान हो। पार्टी को सर्वोपरि रखकर ही बयान देना चाहिए।सभी संयम से काम करें। ’’

उन्होंने राज्य की अशोक गहलोत सरकार की निंदा करते हुए कहा, ‘‘ बयान देना हो तो कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ खूब दे। ’’ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो काम कर रहे हैं उसको सभी तक पहुंचाएं और उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताये लेकिन बयान देने से पहले जरूर सोचें कि इससे पार्टी का लाभ होने वाला है या नुकसान ।

उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस शासन में राज्य की बिगडी कानून व्यवस्था से लोग परेशान हो गये हैं और जिस दिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमण्डल का विस्तार होगा, उस दिन कांग्रेस में बड़ा धमाका होगा और कांग्रेस दोफाड़ हो जायेगी।’’

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय मंत्री डा. अलका गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी मौजूद रहे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर और अन्य लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शिरकत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग