लाइव न्यूज़ :

मप्र के पन्ना जिले की हीरा खदान से श्रमिकों को मिला 8.22 कैरेट का हीरा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 12:50 IST

Open in App

पन्ना (मप्र), 14 सितंबर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर और उसके तीन साथियों को एक खदान में 8.22 कैरेट का हीरा मिला है।

स्थानीय विशेषज्ञों ने बताया कि हीरे की कीमत 40 लाख रुपए तक हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे कच्चे हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद शेष राशि संबंधित खनिकों को दी जाती है।

पन्ना जिले के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि रतनलाल प्रजापति और उनके सहयोगियों ने जिले के हीरापुर तपरिया इलाके में पट्टे पर दी गई जमीन से खुदाई के दौरान 8.22 कैरेट का हीरा निकाला और उसे कार्यालय में जमा करा दिया है।

उन्होंने कहा कि इस हीरे को अन्य हीरों के साथ 21 सितंबर को नीलामी के लिए रखा जाएगा।

प्रजापति के सहयोगियों में से एक रघुवीर प्रजापति ने सरकारी कार्यालय में कीमती पत्थर जमा कराने के बाद पत्रकारों को बताया कि उन्होंने पिछले 15 साल विभिन्न खदानों में हीरा खोजने में बिताए हैं लेकिन सोमवार को पहली बार भाग्य ने उनका साथ दिया और कीमती हीरा उन्हें मिला।

खनिक ने कहा कि वह और उसके साथी हीरे की नीलामी से प्राप्त धन का उपयोग अपने बच्चों को बेहतर जीवन और शिक्षा देने के लिए करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से 380 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार जमीन में होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के हाल ही में मिले कीमती हीरे और अन्य 139 हीरों की नीलामी 21 सितंबर से शुरु होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू