लाइव न्यूज़ :

पानी के टैंकर की सफाई कर रहे मजदूरों की दम घुटने से मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:03 IST

Open in App

फरीदाबाद, 17 जून जिले के गांव पाली में एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को पानी के टैंकर की सफाई करते समय कथित रूप से दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री मालिक धनेश पुत्र रामचंद्र निवासी पाली ने जानकारी दी कि पानी के टैंकर की सफाई करते समय दोनों मजदूरों का अचानक से दम घुटने के कारण मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही एसआई विक्रम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल व जेसीबी की सहायता से दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसआई विक्रम के अनुसार मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सोनू शर्मा निवासी मुरादपुर, बिहार तथा शिब्बूलाल निवासी अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों यहां फरीदाबाद में किराए पर रहते थे और टैंक सफाई का काम करते थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे