कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं: खट्टर

By भाषा | Updated: July 17, 2021 21:18 IST2021-07-17T21:18:20+5:302021-07-17T21:18:20+5:30

Workers are the biggest strength of any organization: Khattar | कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं: खट्टर

कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं: खट्टर

फरीदाबाद, 17 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने साथ जोड़ें।

खट्टर ने फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद कहा कि किसी भी कार्यालय का निर्माण करना कोई साधारण कार्य नहीं होता और आज फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्य को पूरा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सबसे पहला कार्यक्षेत्र भी फरीदाबाद रहा है और मैने लंबे समय तक यहां संगठन के लिए अपना योगदान दिया है।’’

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले के लोगों ने हमेशा से ही संगठन के लिए बेहतरीन कार्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Workers are the biggest strength of any organization: Khattar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे