लाइव न्यूज़ :

रेल पटरी पर काम कर रहे कर्मचारी की रेलगाड़ी से कटकर मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:45 IST

Open in App

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), तीन नवंबर रायगढ़ जिले में रेलगाड़ी की चपेट में आने से पटरी पर काम कर रहे रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। वहीं छह कर्मचारी इस हादसे से बालबाल बचे।

शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायगढ़ के करीब भूपदेवपुर यार्ड में आज दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने रेलवे के एक ट्रैकमैन बसंत राठिया (38) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैकमैन पुनीत साहू (41) घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 11.45 बजे रायगढ़ शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर रायगढ़-खरसिया मार्ग के भूपदेवपुर यार्ड में रेलवे के आठ ट्रैकमैन पटरी पर रख-रखाव का काम कर रहे थे। इस दौरान जब बाजू वाली पटरी पर मालगाड़ी पहुंची तब सभी कर्मचारी दूसरी तरफ की ओर पटरी पर चले गए। तब इस पटरी पर अचानक स्पेशल सुपरफास्ट मुंबई हावड़ा दुरंतो ट्रेन पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी की चपेट में आकर राठिया की मौके पर ही मौत हो गई वहीं साहू घायल हो गया। जबकि छह अन्य कर्मचारी बालबाल बच गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी के अधिकारी और रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन