लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पैसे के विवाद में श्रमिक की हत्या

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:20 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), आठ फरवरी राजस्थान के कोटा में बोरेखेड़ा पुलिस थानाक्षेत्र में एक प्रॉपर्टी सेल्स मैनेजर ने एक दिहाड़ी मजदूर की धन विवाद में कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि श्रमिक की पहचान मनीष शर्मा (36) के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, श्रमिक देवाशीष टाउनशिप में एक निर्माण स्थल पर काम करता था। पुलिस के अनुसार रविवार को आरोपी मनीष अग्रवाल (30) घटनास्थल पर पहुंचा और मजदूर को कुचलने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि अग्रवाल ने उसके बाद श्रमिक पर धारदार हथियार से हमला किया और मौके से भागने से पहले उसे डंडे से मारा।

पुलिस ने कहा कि मजदूर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बोरेखेड़ा पुलिस थाने के एसएचओ महेंद्र मीणा ने कहा, ‘‘श्रमिक की पीठ पर चाकू से गहरी चोट लगी थी।’’

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू