लाइव न्यूज़ :

मजदूर की 12वीं मंजिल से गिर कर मौत, गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:24 IST

Open in App

नोएडा, 28 जून जिले के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एक कंपनी की इमारत में मरम्मत कर रहे एक मजदूर की 12वीं मंजिल से गिर कर मौत हो गई। उसके परिजन ने कंपनी के प्रबंधक, ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 125 में स्थित मैसर्स विंडसॅर कंपनी की इमारत में रविवार को मरम्मत का काम चल रहा था। काम के दौरान ही शाम को एक मजदूर राघवेंद्र सिसोदिया (28 वर्ष,) पुत्र रामकिशन निवासी खोड़ा कॉलोनी 12वीं मंजिल से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कंपनी के मालिक, ठेकेदार गंगाधर प्रजापति तथा कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने कंपनी के ठेकेदार गंगाधर प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र