लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ ‘2 प्लस 2’’ मंत्री स्तरीय वार्ता पर काम जारी, तिथि तय नहीं हुई : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारत ने अमेरिका के साथ इस वर्ष ‘‘2 प्लस 2’’ मंत्री स्तरीय वार्ता की संभावना को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसकी रूपरेखा पर काम चल रहा है लेकिन अभी तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

अमेरिका के साथ पिछली ‘‘2 प्लस 2’’ मंत्री स्तरीय वार्ता पिछले वर्ष नयी दिल्ली में हुई थी और अगली बैठक की अमेरिका की मेजबानी में वाशिंगटन में होनी थी । 2 प्लस 2 बैठक के प्रारूप में दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्री हिस्सा लेते हैं ।

इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,

‘‘ इस वर्ष 14-15 दिन बचे हैं और मैं नहीं समझता कि इस वर्ष होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सम्पर्क और वार्ता अमेरिका के साथ काफी निकट और नियमित है।’’

बागची ने कहा, ‘‘ हम अमेरिका के साथ 2 प्लस 2 मंत्री स्तरीय वार्ता को लेकर आशान्वित हैं । वार्ता की रूपरेखा पर काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा