लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में 24 हजार रिक्त पदों को भरने का काम शुरू- धामी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:14 IST

Open in App

देहरादून, 16 अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 24,000 पदों को भरने का काम शुरू कर दिया है।

चंपावत दौरे में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उन्होंने प्रदेश में रिक्त पड़े लगभग 24,000 पदों को भरे जाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि पदों की विज्ञप्तियां निकाले जाने का काम शुरू हो गया है और रविवार, 15 अगस्त को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 17 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गयी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह, विभिन्न पदों के लिए आगे भी विज्ञप्तियां निकाली जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार का संकल्प है कि बातें कम और काम ज्यादा।’’

धामी ने कहा कि उन्होंने लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भी कहा है कि जितनी भी परीक्षाएं हो सकती हैं और रिक्त पद निकाले जा सकते हैं, वे निकाले जाएं और योग्यता के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ उन्हें भरा जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लाखों में है जबकि नौकरियां केवल हजारों में हैं और इसलिए स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम भी लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह