लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण बंद चल रहे मथुरा में सभी न्यायालयों में कार्य फिर से शुरू

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:15 IST

Open in App

मथुरा, 25 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते बंद किए गए सभी न्यायालय एवं न्यायिक कार्यालयों में बृहस्पतिवार से कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गए हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिया वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा जारी परिपत्र में साक्ष्य अंकित करने का छोड़कर सभी कार्य पहले की तरह सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया, “ इस संबंध में जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र द्वारा पारित आदेश के अनुसार 23 जून से न्यायालयों का समय जून माह तक प्रातः 7.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक, कार्यालयों का समय 6.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक रहेगा। भोजनावकाश 10.30 बजे से 11.00 बजे तक रहेगा।”

सचिव की सूचना के अनुसार, न्यायालयों में साक्ष्य अंकित करने के अतिरिक्त सभी न्यायिक कार्य किए जाएंगे। साक्ष्य अंकित कराने के लिए जनपद न्यायाधीश की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। वादियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वादियों का प्रवेश नियत मामलों में साक्ष्य अंकित होने की दशा में केवल जनपद न्यायाधीश की पूर्व अनुमति से ही हो सकेगा।

सूचना के मुताबिक रोजाना कार्य प्रारंभ किए जाने से पूर्व न्यायालय परिसर को पूरी तरह से संक्रमण मुक्त किया जाएगा तथा सामाजिक दूरी का पालन एवं मास्क लगाना अनिवार्य होगा। विचाराधीन बंदियों के मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। न्यायालय में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है