लाइव न्यूज़ :

अयोध्या राम मंदिर की बुनियाद पर काम जनवरी में शुरू होगा : न्यास के अधिकारी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:00 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर की बुनियाद पर काम इस महीने शुरू होगा और मंदिर परिसर का निर्माण करीब साढ़े तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। यह बात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के खजांची स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कही।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बुनियाद किस तरह से बने, उस पर हाल में निर्णय किया गया है। खुदाई शुरू हो गई है लेकिन वास्तविक बुनियाद निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। यह इसी जनवरी में शुरू होगा।’’

उनसे पूछा गया था कि क्या औपचारिक रूप से मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है और अगर नहीं तो यह कब शुरू होगा।

परियोजना की पूरी लागत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनका ‘‘अनुमान’’ है कि परिसर के अंदर मुख्य मंदिर के निर्माण में 300 से 400 करोड़ रुपये की लागत आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरी लागत 1100 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है जिसमें मुख्य मंदिर पर 300 से 400 करोड़ रुपये और परिसर के अंदर 67 एकड़ के विकास का खर्च भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन से साढ़े तीन वर्ष के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

गिरि जी महाराज ने कहा कि सौ करोड़ रुपये से अधिक का चंदा इकट्ठा हो गया है।

यह पूछने पर कि क्या मंदिर निर्माण के लिए विदेशों से भी चंदा स्वीकार किया जाएगा तो उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्हें इसकी अनुमति नहीं है क्योंकि एफसीआरए (विदेशी चंदा विनियमन कानून) की सुविधा नहीं है।

उन्होंने कहा कि दो महीने में एफसीआरए सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सभी से चंदा मिल रहा है इसलिए मंदिर पूरे देश का है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तेलंगाना के समन्वयक बी. रमेश ने कहा कि चंदा जुटाने के अभियान के तहत वे राज्य में तीन करोड़ हिंदू परिवारों से संपर्क करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि में पांच अगस्त को भूमि पूजन और शिला पूजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो