लाइव न्यूज़ :

भोपाल गैस त्रासदी स्मारक का काम साल के अंत तक शुरू होगा: मंत्री विश्वास सारंग

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:58 IST

Open in App

भोपाल, नौ फरवरी वर्ष 1984 में हुई विश्व कि भीषणतम औद्योगिक त्रासदी भोपाल गैस कांड के मृतकों की स्मृति में इस वर्ष के अंत तक एक स्मारक और अनुसंधान केन्द्र का निर्माण शुरू होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मिलेगा।

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को बताया कि यह स्मारक गैस कांड के रिसाव के स्थल पर भोपाल में बनाया जाएगा। यह त्रासदी 1984 में 2-3 दिसंबर की मध्य रात्रि में हुई थी और इसमें हजारों लोग मारे गये। इस त्रासदी को दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक आपदा के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह न केवल इस आपदा में मारे गए लोगों के लिए एक श्रद्धांजलि होगी बल्कि इसके जरिये दुनिया को यह संदेश भी दिया जायेगा कि हमें औद्योगीकरण के कारण अपना पर्यावरण खराब नहीं करना चाहिए।’’

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि स्मारक और अनुसंधान केंद्र के लिये इस साल की अंत तक काम शुरू होने की संभावना है।

सारंग ने कहा कि यह शोध केंद्र गैस पीड़ितों के सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ-साथ प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण पर काम करेगा।

सारंग ने यह भी कहा कि यूनियन कार्बाइड कारखाने में पड़े खतरनाक कचरे को हटाने का काम जल्द शुरू होगा।

केंद्र सरकार ने मार्च 2017 में लोकसभा में बताया था कि कारखाना परिसर में 336 टन खतरनाक कचरा पड़ा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए