लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र के लिए भवनों की जांच का काम शुरू

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू होने पर करीब दो महीने के अंतराल के बाद दिल्ली दमकल सेवा ने इमारतों को अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करने या इसकी अवधि में विस्तार देने के लिए भवनों की जांच का काम फिर से शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

पांच जून को जारी आदेश के अनुसार दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश के अनुपालन में अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करने या इसकी अवधि में विस्तार के लिए तत्काल प्रभाव से भवनों की जांच शुरू की जायेगी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘सरकार ने अब कार्यालयों को खोलने की अनुमति दे दी है, इसलिए हमने सोमवार से अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करने या इसकी अवधि में विस्तार के लिए भवनों की जांच का काम शुरू किया है। साथ ही कोविड-19 के मामलों में भी कमी आयी है और हमें लोगों से जांच के अनुरोध मिल रहे हैं। इसलिए हमने इसे फिर से शुरू किया है।’’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मौजूदा लॉकडाउन में कई तरह की ढील की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कोविड की स्थिति में सुधार हो रहा है और शहर की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लाने की आवश्यकता है। दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लागू था। दिल्ली दमकल सेवा ने अप्रैल में अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करने या इसकी अवधि में विस्तार के लिए भवनों की जांच का काम स्थगित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल