लाइव न्यूज़ :

दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन रेलवे बनाने की दिशा में काम हो रहा है: रेलवे

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि वह दुनिया का सबसे बड़ा हरित रेलवे बनाने के लिए मिशन मोड में काम कर रहा है ताकि 2030 से पहले रेलवे से कार्बन उत्सर्जन शून्य हो जाए।

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक बयान में रेलवे ने कहा कि नेटवर्क के विद्युतीकरण का काम जिससे प्रदूषण कम होता है और जो पर्यावरण अनुकूल भी है, उसे 2014 के बाद से करीब दस गुना किया गया है।

इसमें बताया गया, ‘‘भारतीय रेलवे विश्व का सबसे बड़ा हरित रेलवे बनने के लिए एक मिशन की तरह काम कर रहा है और 2030 से पहले ‘शून्य कार्बन उत्सर्जक’ बनने की दिशा में बढ़ रहा है।’’

बयान में कहा गया कि विशेष मालवाहक गलियारों का विकास दीर्घकालिक कम कार्बन उत्सर्जन की योजना के साथ हरित परिवहन नेटवर्क की तरह किया गया है।

भारतीय रेलवे में हरित पहलों की खातिर रेलवे ने जुलाई 2016 में भारतीय उद्योग परिसंघ के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान