लाइव न्यूज़ :

‘काम हमेशा की तरह जारी’, एफसीआरए मुद्दे के हल के लिए बातचीत प्रगति पर : मिशनरी ऑफ चैरिटी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:53 IST

Open in App

कोलकाता, 28 दिसंबर विदेश से दान प्राप्त करने संबंधी मिशनरीज ऑफ चैरिटी के लाइसेंस का नवीनीकरण करने से केन्द्र सरकार के इंकार कारण उपजे विवाद के एक दिन बाद संगठन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि उसके अनाथालयों, अस्पतालों और आश्रयगृहों में गरीबों के लिए कामकाज हमेशा की तरह जारी है।

मदर टेरेसा द्वारा 1950 में स्थापित मिशन के अधिकारियों ने बताया कि समस्या का समाधान निकालने के लिए ऑडिटरों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रहे हैं। संगठन ने संकेत दिया कि विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 के तहत लाइसेंस रद्द करने के केन्द्र के फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘हमारे सभी अनाथालयों, आश्रयगृहों आदि में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत में इतने साल से हम देश के लोगों के प्यार और सहयोग के सहारे चल रहे हैं। इसलिए हम गरीबों, बेसहारा, बीमार, बुजुर्गों की उसी पुराने उत्साह के साथ सेवा करना जारी रखेंगे।’’

अधिकारियों ने बताया कि भारत में खर्च की जाने वाली राशि का बड़ा हिस्सा देश में मिलने वाले दान से आता है। हालांकि उन्होंने कहा कि विदेशों से दान के रूप में कितना धन मिलता है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

संगठन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कोलकाता स्थित मिशनरी के विदेशों से धन प्राप्ति के लिए 250 से ज्यादा बैंक खाते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘समाधान निकालने के लिए हम विशेषज्ञों और ऑडिटरों से बातचीत कर रहे हैं।’’

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ऑडिट रिपोर्ट में सामने आयी समस्याओं के कारण मानदंडों पर खरा नहीं उतरने के कारण एफसीआरए लाइसेंस नवीनीकरण करने से 25 दिसंबर को मना कर दिया गया था।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि ‘‘लाइसेंस नवीनीकरण करने से इंकार के फैसले की समीक्षा के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी से हमें कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो