लाइव न्यूज़ :

नमामि गंगे की 50 प्रतिशत परियोजनाओं पर ही काम पूरा हुआ

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:12 IST

Open in App

(दीपक रंजन)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर गंगा नदी की स्वच्छता के लिए शुरू किए गए ‘नमामि गंगे’ अभियान के तहत पिछले छह साल में मंजूर की गईं 347 परियोजनाओं में से करीब 50 प्रतिशत पर ही काम पूरा हो पाया है। वहीं, इस अवधि में संबंधित अभियान के तहत 11,842 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जो स्वीकृत धनराशि का 40 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) से प्राप्त 31 अगस्त 2021 तक परियोजनाओं के प्रगति संबंधी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इस बारे में मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘इन परियोजनाओं का बड़ा हिस्सा परिचालन एवं रखरखाव से संबंधित है जिसके लिए 15 साल का अनुबंध है। ऐसे में रखरखाव का कार्य 15 साल तक चलेगा।’’

उन्होंने कहा कि इसमें जलमल संबंधी आधारभूत ढांचे के तहत 24 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं जिसमें एक बड़ा हिस्सा रखरखाव से संबंधित है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘हमें यह समझना होगा कि यह राशि पांच वर्ष में खर्च नहीं होगी तथा धीरे-धीरे निर्माण का खर्च कम होता जाएगा और रखरखाव का खर्च बढ़ेगा।’’

एनएमसीजी के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त 2021 तक गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता से जुड़ी 347 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई और 30,255 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

मिशन के अनुसार, ‘‘ अगस्त माह तक 167 परियोजनाओं पर काम पूरा हो गया है, 145 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा 28 परियोजनाओं पर निविदा की प्रक्रिया चल रही है।’’

परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक मंजूर 30,255 करोड़ रुपये में से 11,842 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इस प्रकार, मंजूर धनराशि का 40 प्रतिशत खर्च हुआ है और करीब 50 प्रतिशत परियोजनाओं पर ही काम ही पूरा किया जा सका है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई 2015 को गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए ‘नमामि गंगे’ परियोजना को मंजूरी दी थी।

परियोजना के तहत जलमल आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों के लिए 24,136 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसके तहत मंजूर 158 परियोजनाओं में से 68 पूरी हो गई हैं जबकि 69 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसमें 18 परियोजनाओं पर निविदा की प्रक्रिया चल रही है।

एनएमसीजी की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जलमल संबंधी परियोजनाओं पर अब तक 8,832 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह