लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक मतभेदों को किनारे कर कोविड-19 को हराने के लिए टीम के रूप में काम करें :नायडू

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को सभी से आग्रह किया कि राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए टीम की तरह काम करें।

कोविड-19 के हालात और टीकाकरण अभियान पर राज्यपालों के साथ डिजिटल वार्ता में नायडू ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए नयी ऊर्जा के साथ ‘जांच, नजर रखने और उपचार करने’ की सिद्ध एवं प्रामाणिक रणनीति को लागू करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी इस संवाद में भाग लिया।

नायडू ने कहा कि हमने पिछले साल जो सबसे उपयोगी सबक सीखा है कि हम सामूहिक कामकाज की वजह से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सफल रहे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर कोविड-19 की रणनीति तय की है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर टीम की तरह मिलकर काम करें।

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए नायडू ने आगाह किया कि स्वास्थ्य ढांचे पर निश्चित रूप से बहुत दबाव रहेगा।

बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने 10 राज्यों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत बताई जहां पिछले 14 दिन में देशभर के आये संक्रमण के 85 प्रतिशत मामले और 89 प्रतिशत मौत के मामले सामने आये हैं।’’

उप राष्ट्रपति ने कहा कि देश आज पिछले साल की तुलना में ज्यादा अच्छी तरह से तैयार है क्योंकि देश ने पिछले एक साल में अवसंरचना को मजबूत किया है।

महामारी के खिलाफ लड़ाई में हर राज्यपाल की राज्य के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए नायडू ने कहा कि उन्हें अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर सक्रियता से काम करना चाहिए और आम-सहमति बनानी चाहिए।

उन्होंने राज्यपालों से कहा, ‘‘आप केवल अपना अनुभव और विशेषज्ञता साझा नहीं कर सकते बल्कि और अधिक प्रभावी रणनीति बनाने पर राज्य सरकार को मार्गदर्शन भी दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव