लाइव न्यूज़ :

चुनाव जीतने के लिए बिना रुके, बिना डरे 24 घंटे काम करें : प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:09 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जुलाई कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए चुनाव तक चौबीसों घंटे काम करने का लक्ष्य तय करने और एक साथ मिलकर मजबूती से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने के इरादे से राजधानी लखनऊ के दौरे पर आईं प्रियंका ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, '' आप लोग आज से 24 घंटे काम करने का लक्ष्य निर्धारित करें, न रुकें और न ही डरें। आपको आगे बढ़ना है, ताकत के साथ आगे बढ़ना है और चुनाव जीतना है।''

शुक्रवार को यहां आने के बाद से ही कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद कर रहीं वाद्रा ने अन्य राजनीतिक दलों पर तंज करते हुए कहा, '' आपको यह गर्व करने की जरूरत है कि यहां जो संगठन बनाया गया है, वह फर्जी नहीं है या सिर्फ कागजों पर नहीं है, यह संगठन आपकी वजह से है और अगर कांग्रेस चर्चा में है तो यह आपकी वजह से है।''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''आप सभी को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि आज सभी न्याय पंचायतों में संगठन का गठन किया गया है और सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर की समितियों का गठन किया जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश संगठन में एक नई ऊर्जा है और यह आपकी वजह से है।''

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से लोगों के मुद्दों, उनके संघर्षों और भावनाओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के मुद्दों को उठाने वाले पहले हैं। उन्होंने नये लोगों को संगठन में शामिल करने और वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत देते हुए स्पष्ट किया कि सभी लोग मिलकर ही इस लड़ाई को लड़ सकते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं को नारे लगाने के साथ ही अनुशासन का भी सबक दिया। उन्होंने कहा, "आपको चुनाव जीतना है तो यह मत भूलो कि लड़ने के लिए अनुशासन भी जरूरी है, मजबूत बनो। हम सभी चुनाव के लिए आगे काम करेंगे और इतना काम करेंगे कि सभी इसे स्वीकार करेंगे।" उन्होंने कहा कि जहां भी कोई समस्या हुई है, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है