लाइव न्यूज़ :

चुनाव जीतने के लिए बिना रुके, बिना डरे 24 घंटे काम करें : प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 00:04 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जुलाई कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए चुनाव तक चौबीसों घंटे काम करने का लक्ष्य तय करने और साथ मिलकर मजबूती से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने के इरादे से राजधानी लखनऊ के दौरे पर आईं वाद्रा ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप लोग आज से 24 घंटे काम करने का लक्ष्य निर्धारित करें, न रुकें और न ही डरें। आपको आगे बढ़ना है, ताकत के साथ आगे बढ़ना है और चुनाव जीतना है।’’

शुक्रवार को यहां आने के बाद से ही कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद कर रहीं वाद्रा ने अन्य राजनीतिक दलों पर तंज करते हुए कहा, ‘‘आपको इसपर गर्व करने की जरूरत है कि यहां जो संगठन बनाया गया है, वह फर्जी नहीं है या सिर्फ कागजों पर नहीं है, यह संगठन आपकी वजह से है और अगर कांग्रेस चर्चा में है तो यह आपकी वजह से है।'

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आप सभी को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि आज सभी न्याय पंचायतों में संगठन का गठन किया गया है और सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर की समितियों का गठन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश संगठन में एक नई ऊर्जा है और यह आपकी वजह से है।’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के मुद्दों, उनके संघर्षों और भावनाओं से जुड़ने की अपील की। उन्होंने नये लोगों को संगठन में शामिल करने और वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत देते हुए स्पष्ट किया कि सभी लोग मिलकर ही इस लड़ाई को लड़ सकते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का भी सबक दिया। उन्होंने कहा, "आपको चुनाव जीतना है तो यह मत भूलो कि लड़ने के लिए अनुशासन भी जरूरी है, मजबूत बनो। हम सभी चुनाव के लिए आगे काम करेंगे और इतना काम करेंगे कि सभी इसे स्वीकार करेंगे।" उन्होंने कहा कि जहां भी कोई समस्या हुई है, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने महामारी के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।

इसबीच प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक ललन कुमार ने कहा कि वाद्रा रविवार को राज्य की राजधानी में होंगी और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार वाद्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों एवं ब्लाक प्रमुखों तथा पार्टी फ्रंटल विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक की, अमेठी और रायबरेली के ब्लाक अध्यक्षों के साथ भी व्यापक विचार विमर्श किया।

उन्होंने पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनौतियों पर व्यापक मंथन किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी पदाधिकारियों से 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा तथा पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने सम्बोधित किया।

इसबीच, राज्य कांग्रेस ने कई ट्वीट करके महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर राज्य सरकार की आलोचना की। पार्टी ने कहा, ''भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध का पर्याय बन गई है। राज्य की महिलाएं आने वाले समय में महिला विरोधी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!