UP: 2.5 लाख सरकारी स्कूलों के किताबों से राष्ट्रगान के ‘उत्कल बंग’ शब्द है गायब, कांग्रेस ने कहा बंगाल हार का दर्द नहीं भुला पा रही भाजपा

By आजाद खान | Updated: September 11, 2022 14:52 IST2022-09-11T14:22:23+5:302022-09-11T14:52:45+5:30

आपको बता दें कि कक्षा पांचवी के ढाई लाख सरकारी किताबों में राष्ट्रगान के कुछ शब्द गायब है। ऐसे में जिला प्रशासन इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बता रही है।

word Utkal Bang national anthem missing books 2.5 lakh up kaushambi govt schools Congress BJP unable forget Bengal defeat | UP: 2.5 लाख सरकारी स्कूलों के किताबों से राष्ट्रगान के ‘उत्कल बंग’ शब्द है गायब, कांग्रेस ने कहा बंगाल हार का दर्द नहीं भुला पा रही भाजपा

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो) फाइल फोटो

Highlightsयूपी के 2.5 लाख सरकारी स्कूलों के किताब से ‘उत्कल बंग’ शब्द गायब है। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना भी साधा है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा और कहा कि भाजपा बंगाल की हार को भुला नहीं पा रही है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कक्षा पांचवी में आधा-अधूरा राष्ट्रगान पढ़ाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य के कक्षा पांच के ढाई लाख सरकारी किताबों में राष्ट्रगान के कुछ शब्द गायब है। 

वहीं मामला सामने आने बाद जिला प्रशासन इसे प्रिंटिंग के दौरान हुई एक गलती बता रही है। इसे लेकर सियासत भी तेज हो गया है और विपक्ष सरकार को घेर रही है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जिस किताब में यह गलती पाई गई है उसका नाम “वाटिका” है और इसे कक्षा पांचवी में पढ़ाई जाती है। इस किताब के आखिरी पन्ने पर राष्ट्रगान लिखा हुआ है। राष्ट्रगान में पंजाब-सिंध-गुजरात-मराठा-द्राविड़ के बाद के शब्द गायब है। इसके बाद सीधी दूसरी लाइन शुरू हो जाती है। 

किताब में उत्कल बंग शब्द नहीं है और इसके बाद विंध्य-हिमाचल-यमुना-गंगा....को देखा गया है। ऐसे में बच्चों ने जब इसकी सूचना टीचर्स और अभिभावकों को दी तो इसे लेकर काफी हंगामा हुआ है। इसके बाद घटना की जानकारी आला अधिकारियों की दी गई। 

मामले में जिला प्रशासन ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए कौशांबी के बीएसए प्रकाश सिंह ने कहा, ” प्रिंटिंग मिस्टेक बताया है। किताब में राष्ट्रगान की लाइन में गलती हुई है। आमतौर पर यह प्रिंट की गड़बड़ी मानी जाती है। मगर, राष्ट्रगान में ऐसा हुआ है तो इसकी जानकारी अफसरों को दी जाएगी। इसकी जांच कराई जाएगी। ये प्रदेश स्तर की बात है।”

कांग्रेस ने किया भाजपा पर वार

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। इस पर बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा बंगाल की हार को भुला नहीं पा रही है इसलिए राष्ट्रगान की पंक्तियों से ‘उत्कल’ और ‘बंग’ को हटा दिया है। 

आपको बता दें कि स्कूली किताबों में राष्ट्रागान को लेकर हुई गलती को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों को स्कूल में इसे पढ़ाया जाता है। 
 

Web Title: word Utkal Bang national anthem missing books 2.5 lakh up kaushambi govt schools Congress BJP unable forget Bengal defeat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे